वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, गोली मारने के बाद फायरिंग करते हुए भागते बदमाशों का वीडियो भी सामने आया है। जनार्दन सिंह अपने गांव में ही जन वितरण प्रणाली के डीलर भी हैं। वह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाग निकले। गोलियों की आवाज सुनकर लोग सहम गए। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, पर हवाई फायरिंग होता देख वो भी दहशत में आ गए। बदमाशों ने पीछा कर रहे लोगों पर भी फायरिंग की। जिसके कारण वे रुक गए। इसके बाद लोगों ने जनार्दन सिंह को मौके पर उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए PMCH रेफर कर दिया। जहाँ, PMCH जाने के दौरान रास्ते में ही जनार्दन सिंह की मौत हो गई।
सीवान में BJP नेता की गोली मारकर हत्या
0
बुधवार, जनवरी 12, 2022