![]() |
Advertisement |
रेस्टोरेंट की कर्मचारियों की माने तो वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स अपने परिवार के साथ एक कुत्ता को लेकर रेस्टोरेंट पहुंचा, जहाँ एक कर्मचारी ने उनसे कहा कि यह पेट्स प्रतिबंधित रेस्टोरेंट है, इसलिए आप कुत्ता को रेस्टोरेंट के बाहर रख आइये। इसपर शख्स ने कहा कि हम अभी चले जायेंगे। लेकिन समय करीब 30 मिनट से ज्यादा हो चुके थे। वह शख्स नहीं गया। उसके बाद दूसरी बार कहा गया कि सर यहाँ कुत्ता अस्वीकार्य है, कृपया इसे ले जाइए। इसी बात पर वह कर्मचारी से उलझ पड़ा, और खुद को सेल्स टैक्स ऑफिसर बताने लगा। इतना ही नहीं, वह अपने पर्स से कार्ड निकालकर धमकाने लगा, और कर्मचारियों से गाली गलौज करने लगा। जिससे रेस्टोरेंट में खाना खा रहे आसपास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के एक छात्र ने उसके धमकी के विरोध में आवाज उठाया, जिसके बाद वह शख्स कुत्ता को ले जाने को मजबूर हुआ।