Delhi : बाइक और कार में भीषण टक्कर, एक की हालत गंभीर


नई दिल्ली: ग्रेटर कैलाश के बाहरी मुद्रिका मार्ग पर शुक्रवार को बाइक और कार में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। जिसमें बाइक सवार शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब दस बजे हो ची मिन्ह मार्ग पर ग्रेटर कैलाश से कालका जी की तरफ जा रहे एक बाइक और एक कार में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार पेड़ से जा टकराई। जिसमें कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में बाइक सवार शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शख्स को अस्पताल में भर्ती कराई और घटना की जांच में जुट गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !