ISRO ने कहा, कैमरा लैंडर मॉड्यूल को ऑनबोर्ड चंद्रमा संदर्भ मानचित्र के साथ मिलान कर उसकी स्थिति निर्धारित करने में मदद करता है।
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 22, 2023
The mission is on schedule.
Systems are undergoing regular checks.
Smooth sailing is continuing.
The Mission Operations Complex (MOX) is buzzed with energy & excitement!
The live telecast of the landing operations at MOX/ISTRAC begins at 17:20 Hrs. IST… pic.twitter.com/Ucfg9HAvrY
ISRO ने चंद्रमा की ताज़ा तस्वीरों के साथ मिशन अपडेट साझा करते हुए कहा, "चंद्रयान-3 मिशन : मिशन तय समय पर है। सिस्टम की नियमित जांच हो रही है। सुचारु रूप से उड़ान जारी है। मिशन ऑपरेशन्स कॉम्प्लेक्स (MOX) ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ है।"
ISRO द्वारा कहा गया है कि लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण बुधवार शाम 5:20 बजे शुरू होगा।
ISRO ने सोमवार को चंद्रमा के सुदूर हिस्से की तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें उसके कुछ प्रमुख क्रेटर दिखाई दे रहे थे। उन तस्वीरों को विक्रम लैंडर को सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र ढूंढने में मदद करने के लिए नियुक्त कैमरे द्वारा लिया गया था।
लैंडर के बुधवार शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र को छूने की उम्मीद है।