समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बछौली पंचायत में शवदाह करने के बाद घर लौटने के दौरान भीषण हादसा, बूढी गंडक नदी में नाव पलटने से 6 लोगों की डूबकर मौत।
![]() |
Photo: Dainik Bhaskar |
इस हादसा के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आसपास के लोग बूढ़ी गंडक नदी किनारे जुट गए, मछुआरों के द्वारा लापता लोगों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि खानपुर थाना क्षेत्र के बछौली गांव में सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जिसका दाह संस्कार बूढ़ी गंडक किनारे किया जा रहा था। दाह संस्कार के बाद लोग नाव के सहारे घर लौट रहे थे इसी दौरान नाव पलटने से लोग डूब गए हैं जिस नाव पर करीब 10 लोग सवार थे। जिसमें तीन लोगों का शव निकाला गया है और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना-प्रशासन के लोग मौजूद हैं। मृतकों में रोहित कुमार, चंद्रजीत कुमार, अमन कुमार शामिल है और बाकी लापता लोगों की तलाश मछुआरों के द्वारा जारी है।