![]() |
प्रतीकात्मक तस्वीर |
राजस्थान से पेपर लीक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रदेश में इसे लेकर सख्त कानून बनाए जाने के बाद भी एक के बाद एक पेपर लीक के खुलासे हो रहे हैं। 24 दिसम्बर, शनिवार को एक बार फिर राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के ग्रुप सी का सामान्य ज्ञान का प्रश्न पत्र लीक होने के बाद युवाओं के सपनों पर पानी फिर गया। पेपर लीक की जानकारी मिलने के बाद परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले आयोग के चेयरमैन संजय कुमार श्रोत्रिय ने प्रश्न पत्र को निरस्त करने की घोषणा भी कर दी है।
आयोग के चेयरमैन संजय कुमार श्रोत्रिय ने बताया कि उदयपुर के बेकरिया इलाके में बस में सवार कैंडिडेट्स के पास सामान्य ज्ञान का प्रश्न पत्र होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद एसओजी द्वारा बस में जांच करवाई जा रही है।
श्रोत्रिय ने माना कि गड़बड़ी हुई है, ऐसे में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पत्र को फिलहाल निरस्त करवा दिया गया है। किन कारणों से यह चूक हुई, इसकी जांच भी चल रही है।
अभ्यर्थियों में दिखा आक्रोश
आरपीएससी की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के ग्रुप सी का सामान्य ज्ञान का प्रश्नपत्र देने अभ्यर्थी सेंटर पहुंच गए थे। लेकिन वहां जाने पर जब उन्हें प्रश्न पत्र निरस्त होने की जानकारी दी गई, जिससे अभ्यर्थियों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। कई अभ्यर्थियों ने सेंटर के बाहर आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अभ्यार्थियों का कहना है कि बार बार राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते हैं और उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है।
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती से पहले 7 भर्ती परीक्षाएं भी हो चुकी है रद्द
वरिष्ठ अध्यापक भर्ती से पहले भी राजस्थान में कई बड़ी परीक्षाएं रद्द हुई है। इनमें लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा 2019, जेईएन भर्ती परीक्षा 2020, रीट भर्ती परीक्षा 2021 लेवल टू, कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021, बिजली विभाग में टेक्निकल हेल्पर भर्ती परीक्षा और वन रक्षक भर्ती परीक्षा शामिल है।