बिहार से कमाने के लिए गए युवक की गुजरात में हुई मौत
0
रविवार, जनवरी 30, 2022
समस्तीपुर: मोरवा प्रखंड के उत्तरी पंचायत के लसकारा वार्ड-1 से मजदूर परिवार का लड़का गुजरात कमाने गए 17 वर्षीय युवक का शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। गांव व घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ हैं। मृत युवक लसकारा वार्ड-1 निवासी दिनेश चौधरी का एकलौता पुत्र धनंजय कुमार (17) बताया गया हैं। घर की स्थिति को देखते हुए वह एक महीने पूर्व ही अहमदाबाद कमाने गया था। धनंजय वहां पर बिल्डिंग में डिजाइन बनाने का काम करता था।